रायपुर
कल धूमधाम से निकलेगी रथयात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। श्री जगदीश मंदिर धमतरी में महाप्रभू जगन्नाथ की पूजा पूरे विधि विधान से 29 जून से चल रहे हैं। विभिन्न अनुष्ठान एवं प्रमुख पूजन पुर्न प्राण प्रतिष्ठा, नेत्रोत्सव मंदिर के गुंबज में ध्वज वंदन के साथ संपूर्ण अनुष्ठान प्रमुख पुजारी पंडित बालकृष्ण शर्मा ने संपन्न कराया।
7 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे महा आरती के पश्चात भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा भाई बलभद्र रथ पर सवार होकर मठ मंदिर चौक से निकलेंगे और शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए गौशाला पहुंचकर भव्य रथ यात्रा समाप्त होगी। इस साल की रथ यात्रा के 106 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने विशेष व्यवस्था की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गाँधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, प्रकाश गाँधी सचिव और मोहन अग्रवाल सहसचिव, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ.हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल , बिपिन पटेल,मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा,अनिल मित्तल के साथ ही आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल,रविकान्त अग्रवाल एवं समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल ,कीर्ति शाह ,महेन्द्र पंडित, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा,दिलीप सोनी, गोवर्धन सोनी ,महेंद्र राजपुरिया ,राजेंद्र शर्मा पार्षद ,संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्राजेंद्र लुंकड़ , सूरज शर्मा, रवि शर्मा, अंसुल महावर,प्रजय महावर, सुनील सोनी,अनंत शाह,राम शर्मा ,आकाश जसूजा ,गोलू ठाकुर,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उक्त धार्मिक कार्य को संपन्न करने में जुटे रहें।