रायपुर

किसी और का भूखंड बेच,किसी अन्य का चैक दे की धोखाधड़ी ,पांच गिरफ्तार
05-Jul-2024 4:55 PM
किसी और का भूखंड बेच,किसी अन्य  का चैक दे की धोखाधड़ी ,पांच गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई।
राजधानी से लगे ग्राम धनेली स्थित भूमि की रजिस्ट्री करा किसी अन्य व्यक्ति का चेक देकर 73 लाख रूपये की धोखाधड़ी में एक महिला  सहित 5 आरोपी गिरफ्तार किया ।  इनसे धोखाधड़ी की रकम 4.30 लाख रूपये जब्त किए गए है।आरोपियों के विरूद्ध  सिविल लाईन पुलिस नेधारा 420, 409, 467, 468, 471, 120(बी), 34 भादवि. दर्ज किया।

 रिपोर्टकर्ता  गुढिय़ारी निवासी प्रभुलाल साहू  एवं शंकरलाल साहू, शत्रुघन साहू, गणेशराम साहू एवं सुशीला बाई साहू के संयुक्त नाम पर ग्राम धनेली, प.ह.नं. 81, रानिमं. रायपुर, कांदूल रायपुर में कुल 0.518 हेक्टेयर भूमि स्थित है। इसे अमित झा, पुरूषोत्तम पटले, उषा यादव, राजू खत्री, धन्नू बंजारे एवं अन्य ने बिक्री करने  1.95 करोड़ रूपये  में सौदा किया । इसके मुताबिक रजिस्ट्री कराकर विक्रय प्रतिफल की राशि 73 लाख रूपये को प्रदाय न कर जालसाजी पूर्वक किसी अन्य व्यक्ति के नाम का चेक प्रदान कर धोखाधड़ी कर अमानत मे खयानत किया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अमित झा, उषा यादव, प्रमोद साहू उर्फ दादू, पुरूषोत्तम पटले एवं धन्नू बंजारे को पकड़  पूछताछ की ।सभी ने धोखाधड़ी स्वीकार किया।  इनसे धोखाधड़ी की रकम 4.30 लाख रूपए जप्त किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष ,पतातलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: अमित झा पिता हेमनारायण उम्र 34 साल पता परशुराम चौक, कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर। स्थायी पता कोतरा रोड, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़।  श्रीमती उषा यादव पति स्व. मुकेश यादव उम्र 45 साल पता विजेता काम्प्लेक्स के पास, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 

प्रमोद साहू उर्फ दादू पिता चुन्नीलाल साहू उम्र 34 साल पता महावीर चौक, डुमरतराई, थाना माना कैम्प रायपुर। धन्नू बंजारे पिता बिसे बंजारे उम्र 42 साल पता डुमरतराई सतनाम चौक के पास, थाना माना कैम्प रायपुर। पुरूषोत्तम पाटले पिता स्व. सुद्धू पाटले उम्र 35 साल पता ग्राम टेमरी, गली नंबर 01, एकता नगर, थाना माना कैम्प रायपुर।
 


अन्य पोस्ट