रायपुर

वीकेंड में झमाझम बारिश के आसार
04-Jul-2024 4:47 PM
वीकेंड में झमाझम बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। सरगुजा, बिलासपुर संभाग में मानसून का केंद्र बना हवा है। राजधानी में  गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में काले बादलों का डेरा है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चली है।  कई जगहों पर रुक-रुक बारिश हो रही है।  

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में 6 जुलाई तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। हालांकि इस बीच में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं बारिश की गतिविधि बनी हुई है।  शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट