रायपुर
सडक़ पर अवैध कब्जा, पुरैना में लोगों का प्रदर्शन
04-Jul-2024 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। पुरैना में पार्षद और जोन अधिकारियों की साठगांठ से एक होटल संचालक के द्वारा सडक़ पर अवैध कब्जे को लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि 30 फीट की सडक़ में से 7 फीट पर होटल संचालक ने कब्जा कर रखा है ।
जहां उसने पहले जनरेटर सेट लगा रखा है और अब वहां किसी निर्माण के लिए नींव खुदवाया जा रहा है। जबकि यह आम रास्ता है। लोगों ने कहा कि आवासीय इलाके में होटल खोला गया है। इस मामले की वार्ड पार्षद, जोन कमिश्नर से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । लोगों का आरोप है कि इनका संरक्षण मिला हुआ है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे