रायपुर
सीएम ने अशोका रतन कॉलोनी के पास की जर्जर सडक़ की मरम्मत करने कहा
04-Jul-2024 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं।
इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सडक़ खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए यहां पक्की सडक़ बनवाने का आग्रह किया।
नागरिकों ने बताया कि कच्ची सडक़ होने के कारण बरसात में उन लोगों की दिक्कतें होती है। श्री आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे