रायपुर

इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की 74 वीं वर्षगांठ मनी
03-Jul-2024 4:44 PM
इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की 74 वीं वर्षगांठ मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। 
राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की 74 वीं वर्षगांठ  पूरे देशभर में मनी।  बीमा कार्यालयों में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये द्य संगठन के  केंद्रीय मुख्यालय ने इस मौके पर एक ट्वीटर एकॉउंट का शुभारंभ भी किया ।जिससे जुडक़र देश भर के बीमा कर्मचारी अपने विचारों को शेयर कर सकते है द्य इस अवसर पर एल आई सी में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में तत्काल नई भर्ती करने एवं  कर्मचारी यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन व सभा का आयोजन कर प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपे गये।

इस क्रम में एल आई सी के रायपुर मंडल के अधीनस्थ समस्त शाखा कार्यालयों में प्रात: यूनियन का ध्वज फहराया गया एवं दोपहर को गेट मीटिंग आयोजित कर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपे गये द्य  रायपुर में एसोसिएशन के महासचिव का धर्मराज महापात्र ने बीमा उद्योग के क्षेत्र में जारी मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने बीमा प्रीमियम पर जी एस टी को हटाने की माँग भी की द्य रायपुर डिवीजन  यूनियन के महासचिव  सुरेंद्र शर्मा ने आनेवाले दिनों में मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता के व्यापक आंदोलनों में बीमाकर्मी अपनी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त सदस्यों ने यूनियन के प्रति निष्ठा व प्रतिबद्धता की शपथ भी ली द्य सभा की अध्यक्षता  यूनियन के अध्यक्ष  राजेश पराते ने की द्य सभा के पश्चात यूनियन के सचिव मंडल ने वरि. मंडल प्रबंधक को चेयर पर्सन के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।


अन्य पोस्ट