रायपुर
सहायक ग्रेड-3 की लिखित परीक्षा 28 को
02-Jul-2024 7:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पदों के लिए प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा। तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे