रायपुर
ईडी,ईओडब्लू के वकील को जान का खतरा, डीजीपी को दी सूचना
02-Jul-2024 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। कांग्रेस शासन काल में हुए महादेव सट्टा, शराब और कोल लेवी घोटाले के मामलों की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक डॉ.सौरभ पांडे ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई है। डीजीपी अशोक जुनेजा,एडीजी गुप्त वार्ता अमित कुमार को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। डॉ पांडे को इन मामलों की पैरवी को लिए रायपुर और बिलासपुर के कोर्ट आना जाना पड़ता है। और हाल के दिनों में उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसे देखते हुए उन्होंने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। डॉ पांडे , बीते दो वर्ष से ईडी के साथ साथ एसीबी ईओडब्लू के लिए संयुक्त रूप से पैरवी कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे