रायपुर

यूपी एसटीएफ टूटेजा को ले जाने इसी सप्ताह आ रही
02-Jul-2024 2:17 PM
यूपी एसटीएफ टूटेजा को ले जाने इसी सप्ताह आ रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई।
21 सौ करोड़ के शराब घोटाले में नकली होलोग्राम मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और आईटीएस अफसर एपी त्रिपाठी की रिमांड बढ़ा दी गई है। यह मामला नोएडा में दर्ज है।

मेरठ कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेज दिया है। वहीं इन दोनों से हुई पूछताछ के बाद पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टूटेजा इस समय ईडी की गिरफ्त में आने के बाद रायपुर जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं। अनवर,एपी से मिले इनपुट पर आगे की जांच, पूछताछ के लिए यूपी एसटीएफ टूटेजा को ले जाने इसी सप्ताह रायपुर आ सकती है । मेरठ कोर्ट ने आज रिमांड पर लेने का आदेश जारी किया है।[--
 


अन्य पोस्ट