रायपुर

महतारी वंदन की पांचवी किस्त कल
30-Jun-2024 8:23 PM
महतारी वंदन की पांचवी किस्त कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त सोमवार को जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दी है। इस योजना में प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को सरकार हर महीने 1 हजार रूपए मुफ्त में देती है। इस पर लगभग साढ़े 6 सौ करोड़ खर्च होते हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हितग्राही महिलाओं को लेकर जांच फिलहाल स्थगित की गई है। ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि नौकरीपेशा महिलाओं को भी यह राशि दी जा रही है।


अन्य पोस्ट