रायपुर

अभिषेक को आईआईटी कानपुर के दीक्षांत में डिग्री मिली
30-Jun-2024 8:21 PM
अभिषेक को आईआईटी कानपुर के दीक्षांत में डिग्री मिली

रायपुर, 30 जून। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा 2020 बैच का दीक्षांत समारोह शनिवार को कानपुर के सभागृह में आयोजित किया गया जिसमें प्रोफेसर जयथी वाय मूर्ती प्रेसिडेंट ओएस यूनिवर्सिटी यूएसए, डायरेक्टर आईआईटी कानपुर एवं अन्य प्रसिद्ध गणमान्य अतिथियों के उपस्थिति में 2020 बैच के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

आयोजित दीक्षांत समारोह में अभिषेक पारधी को भी बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री से सम्मानित किया गया। अभिषेक पारधी को बड़े मल्टी नेशनल कम्पनी में प्लेसमेंट मिला है। अभिषेक पारधी विमलेश - जयसिंह पारधी रायपुर निवासी के पुत्र हैं, अभिषेक की इस उपलब्धि पर उनके परिजन अंजली, दिनकर, भगत सिंह और उनके मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट