रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने निगम के दलबल समेत आमानाका ओवरब्रिज,डी डी नगर और तेलीबांधा एक्सप्रेस वे में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
मिश्रा ने अधिकारियों से आमानाका आरओबी के नीचे अवैध कब्जों को हटाकर वहाँ शासकीय भूमि पर वेंडिंग जोन शीघ्र विकसित करने कहा। इसके वे साइंस कॉलेज के पास से गोल चौक डीडी नगर तक मार्ग में आर्ट वर्क, सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । और सौंदर्यीकृत शासकीय दीवारों,रोड डिवाइडर, विद्युत खंबों पर कोई भी बैनर, पोस्टर, स्टीकर नहीं लगने देने और ऐसा करने वालों पर जुर्माना कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने तेलीबाँधा एक्सप्रेस वे के नीचे संकरे मार्ग का निरीक्षण किया। और उसके चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने एसडीएम नन्द कुमार चौबे को निर्देश दिये हैँ, ताकि नागरिकों को सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात शीघ्र उपलब्ध हो सके।