रायपुर
माना बाल संप्रेषण गृह से 10 बालक फरार, खिडक़ी तोड़ा
29-Jun-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। माना स्थित बाल संप्रेषण गृह के 10 बालक फरार हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि ये लडक़े खिड़कियां तोडक़र बैरक से भाग निकले। माना थाना पुलिस फरार बाल अपचारियों की पतासाजी में जुट गई है।
सभी लडक़े आदतन अपराधी है। वे सभी अलगअलग गंभीर अपराधों के चलते संप्रेषण गृह में बंद थे। इस घटना ने एक बार फिर से संप्रेषण गृह की सुरक्षा की पोल खोल रही है।
बता दें कि माना स्थित बाल संप्रेषण गृह का भवन 30वर्ष से अधिक पुराना और काफी जर्जर हालत में है। इस भवन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी कई बार खिड़कियां -दीवाल फांद कर बाल अपचारी फरार हो चुके हैं। वहीं पिछली बार गार्ड का गला दबाकर अपचारी फरार हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे