रायपुर

बीएएसएलपी प्रवेश की आवेदन की तिथि बढ़ी,आवेदन कम आए हैं
29-Jun-2024 4:12 PM
 बीएएसएलपी प्रवेश की आवेदन की तिथि बढ़ी,आवेदन कम आए हैं

रायपुर, 29 जून। चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई.एन.टी) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी.ए.एस.एल.पी) पाठ्यक्रम 2024-25 में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 28 मई  से ऑनलाइन प्रारंभ किया गया था। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा सामान्य डाक द्वारा 27 जून तक तथा विलंब शुल्क के साथ 29 जून तक जमा किये जा सकते थे परंतु दिनांक 27 जून को हुए विभागीय बैठक के निर्णय अनुसार फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई एवं विलंब शुल्क के साथ 12 जुलाई  तक कर दी गयी है।


अन्य पोस्ट