रायपुर

5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन
28-Jun-2024 8:44 PM
5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। रायपुरवासी भी ई व्हीकल का उपयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों को फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस समय लोग अपने घरों में ही गाडिय़ां चार्ज कर निकलते हैं। जबकि शहर के कुछ ही पेट्रोल पंप में चार्जिंग की सुविधा दी गई है। ये नए स्टेशन खुलने से लोगों को शहर के बीच चार्जिंग की सुविधा बढ़ेगी।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की उपस्थिति में आज नगर निगम रायपुर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य  एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के तहत राजधानी के पांच प्रमुख स्थानों पर आईओसएल द्वारा फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिससे वाहनों का जल्द से जल्द रीचार्ज हो पाएगा। शहर के सुभाष स्टेडियम परिसर, पुराना स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन और जवाहर बाज़ार पार्किंग। इस एमओयू के अंतर्गत, आईओसएल द्वारा स्थापित किए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों से होने वाली आय का 10त्न हिस्सा रायपुर नगर निगम के साथ साझा किया जाएगा।

इस अवसर पर निगम के आयुक्त  अबिनास मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ  विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद एवं आईओसीएल के सीनियर इंजीनियरिंग ऑफिसर  सौरभ प्रियदर्शन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट