रायपुर

केजरीवाल की गिरफ्तारी का पूरे देश में कल विरोध होगा
28-Jun-2024 8:41 PM
 केजरीवाल की गिरफ्तारी का पूरे देश में कल विरोध होगा

रायपुर, 28 जून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने का पूरे देश में कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश  महासचिव बद्दूद आलम एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में भी सीबीआई के खिलाफ  प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर  के मेकाहारा चौक में दोपहर 2 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, विजय गुरुबक्क्षानी, पी एस पन्नू, मुन्ना बिसेन, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कार्यालय प्रभारी एम एम हैदरी, संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, वीरेंद्र पवार, कलावती मार्को, शिव शर्मा, आदि ने अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने की अपील पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से की है।


अन्य पोस्ट