रायपुर

स्टेशन से फाफाडीह चौक तक कब्जे हटे, गंदगी फैलाने पर जुर्माना
26-Jun-2024 6:18 PM
स्टेशन से फाफाडीह चौक तक कब्जे हटे, गंदगी फैलाने पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। जोन 2 नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के रेल्वे स्टेशन चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक मार्ग में दोनों ओर सडक़ को घेरकर व्यवसायरत दुकानदारों से कब्जामुक्त किया । इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन सुगम हो जाने पर  राहत मिली। दुकानदारों द्वारा सडक़ सीमा में लगाए गए बोर्ड और विज्ञापन होर्डिंग्स सहित सडक़ पर रखे सामानों को जप्त करने की कार्यवाही की गयी। अभियान में  गंदगी फैलाने वाले लगभग 24 दुकानदारों से लगभग 21000 रूपये जुर्माना वसूला गया.। राजधानी शहर में विभिन्न मुख्य मार्गो को कब्जामुक्त करने एवं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना करने की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट