रायपुर
बिड़ला को साय की बधाई
26-Jun-2024 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। सीएम विष्णु देव साय ने ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा कि आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में भारतीय संसद ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। निश्चित ही आपके इस कार्यकाल में लोकसभा की गरिमा और अधिक ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी। आपको सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। साय ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के समय प्रदेश के सांसदों के साथ बिड़ला से मुलाकात भी की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे