रायपुर
भाटागांव बस स्टैंड में बदमाशों की चुनौती
25-Jun-2024 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। टीआई से लेकर एसएसपी तक के अफसरों की कई चेतावनियों के बाद भी भाठागांव बस टर्मिनल में गुंडागर्दी नहीं रुक रही। हर रोज किसी न किसी यात्री से दुर्व्यवहार ,मारपीट की घटनाएं बदस्तूर जारी है। गत दिवस बस टर्मिनल के होटल में मारपीट का नया वीडियो सामने आया है।इस होटल में घुसकर एक युवक पर हाथ पैर और डंडे से हमला किया गया। इसका वीडियो वायरल है। पूरे टर्मिनल भवन में होटल और बस संचालकों के गुर्गे लगातार यह गुंडागर्दी कर रहे। सवारियों और ग्राहकों को लेकर आए दिन मारपीटवहो रही है। टिकिट बुकिंग एजेंटों की आपसी खींचतान में आम लोगों को मारा पीटा जा रहा । कलेक्टर और स्स्क्क के दौरे के बाद भी यह गुंडागर्दी नहीं रुक रही। हाल के मामले की रिपोर्ट के चार दिन बाद भी टिकरापारा पुलिस असहाय बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे