रायपुर

बृजमोहन दिल्ली पहुंचे, शेष सांसद शाम को जा रहे
23-Jun-2024 4:47 PM
बृजमोहन दिल्ली पहुंचे, शेष सांसद शाम को जा रहे

कल लेंगे सदस्यता की शपथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून।
छत्तीसगढ़ के सभी 11 सांसद कल ही शपथ लेंगे। इसके लिए सभी रविवार शाम रात की उड़ान से दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं  रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को भोपाल जाने के बाद आज  दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे सोमवार से शुरू हो रहे 18 वीं लोकसभा के पहले  सत्र में शामिल होंगे। पहले दो  दिन सभी नव निर्वाचित  सांसद शपथ लेंगे ।  अग्रवाल और सभी सांसद  अब सत्र के बाद 1 जुलाई के बाद ही  लौटेंगे ।

दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीएम विष्णु साय से मुलाकात की ।चर्चा में श्री साय ने श्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा सहित श्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट