रायपुर
राज्यपाल से नेताम की सौजन्य मुलाकात, बोले-कांग्रेस में आदिवासी नेताओं की पूछ परख नहीं
23-Jun-2024 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य मुलाकात की।इससे पहले शनिवार को सीएम विष्णु देव साय भी हरिचंदन से बंद कमरे में चर्चा कर चुके हैं । नेताम की मंत्री बनने के बाद बीते छ माह में यह व्यक्तिगत अकेले में पहली मुलाकात रही।
बैठक में हुई चर्चा का ब्योरा तो नहीं दिया लेकिन कांग्रेस पर जमकर हमला किया । पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस में आदिवासी नेताओं की पूछ परख नहीं है। मोहन मरकाम,दीपक बैज को बलि का बकरा बनाया गया । और प्रेम साय टेकाम को धक्का मारकर बाहर निकाला गया। बता दें कि विस और लोस चुनावों में हार के बाद से बैज के पीसीसी चीफ पद से हटाने की चर्चा चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे