रायपुर
योग दिवस मनाया श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने
23-Jun-2024 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बताया कि उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वाइस प्रिंसिपल श्वेता मेहता ने दीप प्रज्वलित करके की, उसके बाद सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र, ओम का जाप, वार्म-अप एक्सरसाइज और सूर्य नमस्कार शामिल थे। हेड फिजिकल टीचर त्रिपेश सर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसन किए और प्राणायाम के साथ समापन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे