रायपुर

छत्तीसगढ़ क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
22-Jun-2024 8:31 PM
छत्तीसगढ़ क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ क्लब ने बताया कि प्रदेश के सबसे पुराने क्लब में एक छत्तीसगढ़ क्लब के सभागृह में आज योगाभ्यास किया गया। क्लब के सचिव श्री देव सेनापति ने कहा कि योग का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

क्लब ने बताया कि  वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा ने योग के संबंध में स्वयं के अनुभवों को साझा किया और कहा कि अस्थिरोगों के निवारण के लिए योग बहुत ही लाभदायक है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 से छत्तीसगढ़ क्लब में योगाभ्यास किया जा रहा है। 


अन्य पोस्ट