रायपुर
स्पीकर हाउस में रहेंगे रमन सिंह
21-Jun-2024 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने गुरूवार को शंकर नगर रोड स्थित शासकीय आवास स्पीकर हाउस में गृह प्रवेश किया। यह आयोजन बिना किसी तामझाम के निहायत पारिवारिक रहा। इसमें परिवार के लोग ही शामिल हुए। दोपहर करीब पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत,पूर्व स्पीकर व विधायक धरमलाल कौशिक ही पहुंचे। बताया जा रहा है कि डॉ सिंह सप्ताह भर में पूरी तरह से शिफ्ट होंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। डॉ. सिंह अभी तक वीआईपी रोड स्थित मौलश्री विहार के निजी आवास में रह रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे