रायपुर
गृहमंत्री को घेर नहीं पाए कांग्रेसी
20-Jun-2024 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जून। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कार्यालय से निकले कार्यकर्ताओं को निगम मुख्यालय के सामने पुलिस के साथ संघर्ष करना पड़ा। पुलिस ने ओसीएम चौक पर टीन की बैरिकेटिंग दीवार लगा दिया था। ये लोग प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी लगातार बढ़ते अपराधिक मामलों वा लचर व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। इनका नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सांसद फूलो देवी नेताम, प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, नीरज पांडे प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे कर रहे थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे