रायपुर

ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप, पुलिस मौन
20-Jun-2024 7:52 PM
ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप, पुलिस मौन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। खरोरा इलाके में दहेज प्रताडऩा का मामला सामने आया है। महिला ने पति और ससुरालवालों पर गलत नियत रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक टिकेश्वरी साहू ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 4 साल पहले ग्राम परसदा चकवे में अवधराम साहू के साथ उसका विवाह हुआ था। मध्यम परिवार से होने के कारण शादी में दहेज का सामान कम था। इससे नाराज पति शादी के 1 माह बाद से दहेज न लाने की वजह से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। विवाह के बाद से ही सास ससुर व पति दहेज के नाम पर ताना मार रंगरूप को लेकर टिप्पणी करते थे। ससुर भी मुझ पर गलत नियत रखता था। पति को इस बारे में बताने पर  गालीगलौच व मारपीट कर घर से निकालने का प्रयास किया जाता था।

घरवालों के द्वारा सामाजिक बैठक में उन्हें समझाया जा चुका है, लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। इसकी शिकायत उसने खरोरा में की। कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है।


अन्य पोस्ट