रायपुर

सिकलसेल पीडि़तों का विवाह नहीं कराए तभी बचा जा सकेगा-सीएम
19-Jun-2024 7:38 PM
सिकलसेल पीडि़तों का विवाह नहीं कराए तभी बचा जा सकेगा-सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। विश्व सिकलसेल दिवस पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि सिकलसेल की जाँच और परीक्षण आवश्यक रूप से कराए द्य  सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूक होना आवश्यक है द्य विवाह के पूर्व सभी महिला और पुरुष को सिकलसेल की जाँच कराए। दोनों सिकलसेल पीडि़त महिला पुरुष का विवाह नहीं कराए तभी बचा जा सकेगा।

 प्रदेश के आदिवासी समुदाय के लोगों को सिकलसेल एनीमिया से बचाने के लिए सिकलसेल जागरूकता शिविर सामुदायिक, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विभागीय छात्रावास, आश्रमों तथा अन्य विद्यालयों में सिकलसेल रक्त  परीक्षण अवश्य कराए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीडि़त मरीजों जागरूक कर 2047 तक इस बीमारी को प्रदेश से समाप्त करना है।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य के 33 जिलों के लक्षित 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार 535 सिकल सेल स्क्रीनिंग के विरूद्ध कुल 1 करोड़ 11 लाख 06 हजार 561 स्क्रीनिंग कर लिया गया है द्य इस परीक्षण में 1 करोड़ 06 लाख 24 हजार 245 स्क्रीनिंग निगेटिव पाए गए है। स्क्रीनिंग में 2 लाख 90 हजार 663 वाहक पाये गये हैं तथा 22 हजार 672 बीमारी प्राप्त हुई।

 प्रधानमंत्री भी इस बीमारी के प्रति गंभीर है और 2047 तक इस बीमारी को समाप्त करने का लक्ष्य है । मुख्यमंत्री  साय ने सिकल सेल पीडि़तों को जेनेटिक कार्ड का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने सिकल सेल की जानकारी देने हल्बी और गोंडी भाषा की पुस्तिका का विमोचन किया। साथ में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ,शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव मनोज पिन्गुआ, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा ने कहा कि वर्ष 2047 तक सिकल सेल को राज्य ह्यद्ग समाप्त कराने का कार्य किया जाएगा।

 मितानिनों  को अब ऑनलाइन वेतन

अब प्रदेश की मितानिनों  को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि उनके खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।


अन्य पोस्ट