रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास परिसर में आयोजित एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, श्रीमती भावना बोहरा, डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एडीजी मेजर जनरल एके महाजन छत्तीसगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस चौहान सहित सेना के अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि है। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राज्य के एनसीसी कैडेट्स को परेड करते हुए देखना बड़ा ही सुखद होता है। इसके लिए किसी कैडेट का चयनित होना न सिर्फ उस कैडेट बल्कि राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है।
इस अवसर पर एनसीसी के विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षुओं और कैडेट को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के अंत में कैडेट्स द्वारा बैगा जनजाति पर आधारित नृत्य और कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
एनसीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा एनसीसी ग्रुप है जिसमें 16 यूनिट संचालित है। एनसीसी रायपुर ग्रुप में 342 शैक्षणिक संस्थान संबद्ध है, इसमें तकरीबन 23 हजार स्टूडेंट है लड़कियां है। इस वर्ष 2024 के रिपब्लिक डे परेड के के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें कुल 25 महिला कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें चार कैडेट छत्तीसगढ़ की थी, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।