रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। नगर निगम और आलोक फेरो एलायज लिमिटेड के मध्य कारा, निमोरा एसटीपी से प्रतिदिन 4 एमएलडी जल औद्योगिक उपयोग करने एमओयू किया ।
एमओयू पर आयुक्त अबिनाष मिश्रा ,हीरा गु्रप के डायरेक्टर अजय दुबे ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के क्रियान्वयन के साथ ही कारा एसटीपी से 1 एमएलडी और निमोरा एसटीपी से 3 एमएलडी कुल 4 एमएलडी जल औद्योगिक उपयोग के लिए उपचारित करने पश्चात प्रतिदिन 6000 रू. प्रति एमएलडी जल देगा। और कंपनी से निगम को प्रति वर्ष लगभग 84 लाख रू. आय होने एवं इससे 40 लाख लीटर जल का संरक्षण सहज तरीके से होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
कारा और निमोरा एसटीपी से लेकर हीरा ग्रुप के प्लांट तक उक्त पानी ले जाने पाईप लाईन फिल्टर सिस्टम डालने का सम्पूर्ण व्यय कंपनी वहन करेगी। अब तक प्रतिदिन लगभग 40 लाख लीटर जल जो औद्योगिक क्षेत्रों में भूजल एवं नदी से लिया जा रहा था, उस पर रोक लगने एवं उसका पुर्नउपयोग होने से प्रतिदिन 40 लाख लीटर जल का संरक्षण नियमित रूप से हो सकेगा।