रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। ईओडब्लू ने कोल लेवी वसूली में एक बड़ा ब्रेक थ्रू कार्रवाई की है। पिछले डेढ़ दो वर्ष से पहले ईडी, फिर ईओडब्ल्यू की चल रही सामान्य सी जांच और पेशियों के सिलसिले में एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
450 करोड़ से अधिक के कोल लेवी को अलग अलग माइनिंग डिस्ट्रिक्ट में वसूलने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग रायपुर,कोरबा,सूरजपुर समेत रायपुर में रहकर गैंग के लिए यह काम करते थे ।
इन्हें ईओडब्लू ने विशेष कोर्ट में पेश किया है। इनके नाम रौशन सिंह, मोइनुद्दीन कुरैशी, राहुल सिंह, वीरेंद्र जायसवाल और पारख कुर्रे बताए गए हैं। इनकी रिमांड के लिए ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया है। और सभी को 22 जून तक रिमांड पर ईओडब्लू को सौंप दिया है । अब तक इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, राज्य अधिकारी सौम्या चौरसिया के अलावा कारोबारी कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी, उसके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, खनिज अधिकारी एसएस नाग, संदीप नायक, तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर प्रमुख हैं। कल गिरफ्तार हुए ये पांचों सूर्यकांत और सौम्या चौरसिया के निर्देश पर उन जिलों में जाकर परिवहन कर्ता और खदान ठेकेदारों से प्रतिटन 27 रूपए की लेवी वसूलते थे। यह सिलसिला करीब 3 वर्ष तक चला। और 2022 में यह घोटाला फुटा।