रायपुर

अरमान नाला, देवेन्द्र नगर नाला बाढ़ आपदा प्रबंधन मद से बनेगा
19-Jun-2024 4:49 PM
अरमान नाला, देवेन्द्र नगर नाला बाढ़ आपदा प्रबंधन मद से बनेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। निगम  आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने बुधवार को समय सीमा (टीएल ) की बैठक लेकर सभी निर्माण कार्यो की समीक्षा की।

बैठक में अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा सहित सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे। इसमें  विधायक निधि, सांसद निधि, अधोसंरचना मद, संधारण, सामान्य मद के सभी निर्माण कार्यो की प्रगति की वार्डवार समीक्षा की।

आयुक्त ने  सभी विकास कार्यो को तेजी से पूर्ण करवाकर सितम्बर तक लोकार्पण करवाने की तैयारी करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये है।

 आयुक्त मिश्रा ने  देवेन्द्र नगर एवं अरमान नाला से संबंधित प्रस्ताव को बाढ़ आपदा प्रबंधन में  जिला कलेक्टर के माध्यम से तत्काल भिजवाने  के निर्देष अधीक्षण अभियंता को दिए। इसी तरह से विधायक कालोनी में नाली निर्माण एवं सडक डामरीकरण का प्रस्ताव  राज्य शासन को भेजने कहा।आयुक्त ने सभी अधिकारियों को बाढ़ आपदा प्रबंधन में नालों, नालियों के निर्माण के प्रस्ताव रायपुर टोपो शीट के अनुसार प्राकृतिक ढलान को देने के निर्देष दिये है।

आयुक्त ने जोन 8  कमिष्नर अरूण ध्रुव को सोनडोंगरी में निर्माणाधीन डॉग शेल्टर का कार्य 15 अगस्त के पूरा करने कहा।

 आयुक्त ने बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत सभी जेसी  एवं ईई को पूर्व अनुभवों के आधार पर जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में  सर्वे कर नये नालों-नालियों के निर्माण के  प्रस्ताव भेजने के निर्देष दिये है।


अन्य पोस्ट