रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। राहुल गांधी के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर दोष मढऩे का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष चुनाव न होने का आरोप लगाया है। मीडिया से चर्चा में साहू ने कहा कि हर आदमी कह रहा था,और इंटेलिजेंस रिपोर्ट भी थी कि कांग्रेस 5-6 सीट जीत रही है। लेकिन भाजपा ने ईवीएम में सेटिंग कर कहीं न कहीं गड़बड़ी की। साहू, महासमुन्द से चुनाव हार चुके हैं।
उनके बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि चुनाव बाद ईवीएम,प्रशासन को गाली देना कांग्रेस का यह रोना हमेशा से रहा है । आगे भी रहेगा क्योंकि वह आगे जीतने से रही।दूर दूर तक चांस नहीं है ।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ही निराशा हताशा से भरी है। जब चुनाव में जीतते है तो ईवीएम सही हो जाते हैं ।और हारने पर ईवीएम में गड़बड़ी का हल्ला मचाते हैं।ताम्रध्वज को अनर्गल बयान बाजी से बाज आना चाहिए। वे केवल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।