रायपुर

रेत का अवैध खनन रोकें, शराब ओवररेट पर न बिके
18-Jun-2024 7:35 PM
रेत का अवैध खनन रोकें, शराब ओवररेट पर न बिके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने साप्ताहिक  समय-सीमा (टी एल )की बैठक में  सभी नगरीय निकाय के सीएमओ से कहा कि  अपने अपने इलाके में पानी के टंकी की सफाई कराए ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले। बारिश में किसी भी प्रकार की बीमारी ना फैले। इसका साथ ही टंकी सफाई के काम का प्रमाण पत्र प्रदान करें।साथ ही स्वास्थ्य विभाग बारिश को मद्देनजन रखते हुए दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

 उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नालों-नाली की सफाई पूर्ण करलें ताकि जलभराव की स्थिति ना हो। डॉ सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान की स्थिति आने पर नगर निगम जिला पंचायत, विद्युत  एवं अन्य अधिकारी फिल्ड में तत्काल निकलें और स्थिति पर नजर बनाएं रखें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान करें। इससे नागरिकों को समय में राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि एनजीटी ने 15 जून तक सारे रेत खदान बंद किए जाने के निर्देश दिए थे।  इसके बाद भी रेत उत्खखन पाए जाने पर खनिज विभाग तथा अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। आबकारी विभाग ओवर रेट की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने कहा कि खाद्-बीज के स्टॉक पर न?र रखें और इसकी कमी ना होने दें। बैठक में निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ   विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद मौजूद रहीं।

सभी कार्यालय समय में खुले, रिकार्डेें को रखें दुरूस्त

कलेक्टर ने कहा कि सभी जिला स्तरीय , सब डिविजिनल तथा अन्य मैदानी कार्यालय सुबह अनिवार्य रूप से प्रात: 10 बजे खुले। उचित मूल्य दर की दुकान भी समय पर खोलें और हितग्राहियों को राशन देना सुनिश्चित करें साथ ही किसी भी स्थिति में शिकायत नही आनी चाहिए।  सभी पंचायत अपने रिकार्ड दुरस्त रखें, ताकि हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव संबंधित पंचायत में जन्म-मृत्यु होती है तो उसका रिकार्ड अपडेट करें, ताकि पेंशन इत्यादि के प्रकरणों में उचित व्यक्ति को उसका लाभ मिले।


अन्य पोस्ट