रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि साय सरकार का दमन शुरू हो गया है।कांग्रेस नेताओं को धरना स्थलों पर जाने से रोका जा रहा है। बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित किया है। बलौदा बाजार धरने मे शामिल होने जा रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, वार रूम अध्यक्ष शैलेश त्रिवेदी को पुलिस ने पलारी में रोक दिया है ।
इसके बाद उन्होंने मुंह में काली पट्टी बांध कर एवं हाथ में तख्ती लेकर शांति पूर्वक कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसजनो को पुलिस द्वारा धक्का मुक्की कर रोका। उक्त प्रदर्शन में सुरेंद्र शर्मा पूर्व विधायक जनक राम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम गिरी रूपेश ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
उधर कवर्धा में धरना दे रहे कांग्रेसी आपस में ही उलझ गए। पुराने किसी विवाद को लेकर मंच पर इनके बीच हाथापाई हो गई।