रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे मोदी की गारंटी पर अमल करने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को फेडरेशन ने 23 फरवरी को बस्तर से सरगुजा तक प्रभावी रैली निकालकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था।
रायपुर।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी से भेंट की। मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान 4 प्रतिशत डीए देय तिथि से स्वीकृत करने, वर्ष 2019 से लंबित डीए एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की प्रमुख मांग रखी। फेडरेशन ने वित्त मंत्री को मध्यप्रदेश की भांति अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिन करने,प्रदेश में चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत सीलिंग शिथिल करने जैसे ज्वलंत मुद्दे से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा
फेडरेशन ने वित्त मंत्री के विजन 2047 के तहत मांगे गए सुझाव पर नवा रायपुर में बसाहट के लिए अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को रियायती दर पर जमीन देने मांग पत्र भी सौपा गया, वित्त मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर शीघ्र पहल करने का आश्वासन भी दिया गया।