रायपुर

आज से बारिश के आसार, गर्मी उमस से लोगों को मिलेगी राहत
18-Jun-2024 4:35 PM
आज से बारिश के आसार, गर्मी उमस से लोगों को मिलेगी राहत

रात का पारा भी ऊंचाई पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार से अंधड़ और बारिश की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों तक सरगुजा और बस्तर संभाग में बारिश के आसार हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी दौरान बीजापुर और सुकमा से मानसून के आगे बढऩे की प्रबल संभावना बन रही है। दोपहर, शाम तक राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में सक्रिय होगा।

सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

समुद्र से आ रही नमी के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी वर्षा हुई। बीजापुर में 50 मिमी तक बारिश हुई।  कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। शहर में आसमान में बादल छाए रहे। दिन का तापमान भी थोड़ा कम रहा। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। वैसे रात का तापमान अभी भी कुछ गरम बना हुआ है। मंगलवार रात प्रदेश के कई शहरों में तापमान 28 से अधिक ही रहा है। सबसे अधिक कांकेर-कोरबा-महासमुंद में 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रायपुर-बिलासपुर, मुंगेली, बालोद, राजनांदगांव में पारा 27 से 29 डिग्री तक चढ़ा रहा।


अन्य पोस्ट