रायपुर

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का सभी जिलों में धरना
18-Jun-2024 3:24 PM
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का सभी जिलों में धरना

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून।
  बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों में धरना दिया। रायपुर में राजीव गांधी चौक धरना स्थल पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में जिले के नेता धरने पर बैठे। बाकी जिलों में भी विधायक और वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में धरना दिया गया। इस पूरी घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 


अन्य पोस्ट