रायपुर

मूणत ने हमर अस्पताल गुढिय़ारी में सुविधा बढ़ाने दिए निर्देश
17-Jun-2024 7:16 PM
 मूणत ने हमर अस्पताल गुढिय़ारी में सुविधा बढ़ाने दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने सोमवार को  गुढिय़ारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ  मिथिलेश चौधरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, और  मेडिकल कॉरपोरेशन के अभियंता जोन आयुक्त 1 , पार्षद एवं जोन अध्यक्ष  विनोद अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर हॉस्पिटल गुढिय़ारी के समस्त चिकित्सक उपस्थित थे।

निरिक्षण के दौरान विधायक राजेश मूणत ने अफसरों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु परिसर के खुले मार्ग को कवर करने स्टील के स्ट्रक्चर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शेड बनने से मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मियों एवं बारिश दोनों मौसम में लाभ मिलेगा।  उन्होंने शीघ्र ही जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

मूणत ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के संबंध में  उच्च स्तर पर आवश्यक चर्चा  पर बल दिया।


अन्य पोस्ट