रायपुर
ग्रीष्म अवकाश में वृद्धि स्वागतेय है- विजय झा
17-Jun-2024 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जून। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में ग्रीष्म कालीन अवकाश 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया था। किंतु रायपुर राजधानी व रायपुर जिले में वर्षा न होने से भीषण गर्मी के प्रकोप से शिक्षक,छात्र, पालक सब परेशान हैं। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इन गंभीर परिस्थितियों पर विचार करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को 16 से 25 जून तक वृद्धि करने का आदेश प्रसारित किया है। श्री झा ने इस आदेश को समसामयिक निरूपित करते हुए इसका स्वागत किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे