रायपुर

कविता नगर एवं गीतांजलि नगर से अवंती विहार तक बनेगा नाला
17-Jun-2024 7:15 PM
कविता नगर एवं गीतांजलि नगर से अवंती विहार तक बनेगा नाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। राजधानी के विधायक पुरन्दर मिश्रा का  वार्डों का भ्रमण जारी है। इसी क्रम में सोमवार प्रात: अवंति विहार वार्डवासियों ने कविता नगर एवं गीतांजलि नगर से अवंती विहार तरफ जाने वाले नाला के विषय में बताया । इसमें नाले के अधिक भराव के चलते  पानी  एक्स्प्रेस वे में आ जाता है। जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिश्रा ने सम्बन्धित जोन के अधिकारियों को मौके पर बुला कर अवगत कराया। विधायक ने जनसमस्याओं को देखते हुए उपस्थित अधिकारियों को नवीन नाली के निर्माण का आदेश दिया। नाली की जर्जर स्थिति को देखते हुए नवीन नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर संतोष साहू (पार्षद प्रतिनिधि), संजय राठौर, सुरेंद्र सोलंकी, मनीष सेन, प्रकाश वित्तुलवार, संजय देशमुख, कमल मानिकपुरी, पी.के. बनर्जी, एन.के. चौबे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट