रायपुर

घर के सामने गाली गलौज, होटल के सामने लघु शंका से मना किया चाकू से हमला
17-Jun-2024 3:53 PM
घर के सामने गाली गलौज, होटल के सामने लघु शंका से मना किया चाकू से हमला

नाबालिग ने नुकीली चीज से मारा, लोहे के पाईप से सिर फोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। राजधानी में रविवार शाम-रात मारपीट की घटनाएं हुई है। पुलिस ने अलग-अलग थाना इलाकों में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। इनमें मोहल्ले में गाली गलौज, बाइक से चाबी निकालने,शराब पीने पैसों की मांग, रंजिश और होटल के पास पेशाब करने की बात को लेकर चाकू, लोहे की पाईप से हमला हुआ है।

पुलिस के मुताबिक विधानसभा इलाके में कल रात बंजरपारा सड्डू में मोहल्ले में घर के पास गाली गलौज से मना करने पर वरूण साहू, राकेश, नितेश और उसके साथी ने महादेव हंस के बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले  घायल का पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने महादेव हंस की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 307, 34 का अपराध  दर्ज किया है।

आजाद चौक इलाके में शाम दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने गए दो लडक़ों के साथ शारदा स्कूल जीई रोड़ के पास एक नाबालिग लडक़े ने उसके बाइक में लगे चाबी का निकाल लिया। गाड़ी की चाबी मांगने पर लडक़ों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी ने चागी वापस करने से मना कर अपने पास रखे किसी धारदार चीज से हमला कर लडक़ों को घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। गुढिय़ारी में भी कल शाम मारपीट की घटना हो गई। दादू सिन्हा और गणेश साहू ने मुरली भट्ट के हाथ मुक्का से मारपीट की।

मुरली भट्ट ने पुलिस को बताया कि वह गोकुल नगर गुढिय़ारी में रहता है। कल अपने साथी विष्णु यादव के साथ रास्ते से जा रहे थे। इस दौरान वे महावीर ज्वेलर्स के सामने पहुंचे था। जहां पर दादू और गणेश साहू ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिसे मना करने पर लडक़ों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।

पुरानी बात को लेकर कल रात सिविल लाईन इलाके में युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान राजू साहू, जय राजन स्वामी ने बदला लेने की नियत से देवानंद जगत पर हाथ मुक्का और लोहे की पाईप से हमला कर दिया।

देवानंद जगत ने बताया कि वह विनोवाभावे नगर रहता है। कल शाम को वह राजा तालाब के पास गया हुआ था। वहीं पर राजू और जय राजन स्वामी आ गए और देवानंद को वहां देख किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर दोनों के बिच झगड़ा हो गया। इस दौरान जान से मारने की नियत से राजू ने वहीं पास पड़े लोहे के पाईप से देवानंद के सिर पर वार कर चोट पहुंचाया।

घायल देवानंद को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में इलाज कराया। शिकायत पर पुलिस ने राजू, जय राजन स्वामी के खिलाफ 294, 323, 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इधर गोबरा नवापारा के ग्राम पारागांव में कल शाम होटल की दीवार पर पेशाब करने की बात पर झगड़ा हो गया। पेशाब करने से मना करने पर फागूराम घ्रुव और होटल संचालक महिला के बीच विवाद हो गया।


अन्य पोस्ट