रायपुर
देवांगन ने मंत्री टंकराम से नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा की
14-Jun-2024 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 14 जून। युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने 12 जून को छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से उनके रायपुर स्थित शासकीय आवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की। देवांगन ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में राजस्व विभाग बहुत ही बदनाम रहा है। वे अपेक्षा करते हैं कि वर्मा के कार्यकाल में राजस्व विभाग एक बार फिर से पटरी पर लौटने के साथ-साथ नई उपलब्धियां हासिल करेगा। मंत्री वर्मा ने भी देवांगन की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में राजस्व विभाग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे