रायपुर

गंगा जल व नींबू मिर्च लेकर डीईओ कार्यालय पहुंची एनएसयूआई
14-Jun-2024 8:46 PM
गंगा जल व नींबू मिर्च लेकर डीईओ कार्यालय पहुंची एनएसयूआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। एनएसयूआई ने  बिना मान्यता संचालित स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में जिला शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को   गंगा जल से छिडक़ाव और नींबू मिर्च से नजर उतार   डीईओ के सद्बुद्धि की कामना की । और डीईओ को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया की राजधानी में गली मोहल्ले में केपीएस की कई  शाखाएं  चलाई रही है। अगर स्कूल खुलने तक ऐसे गैर मान्यता स्कूलों को मान्यता नहीं मिला तो एनएसयूआई ऐसे स्कूलों पर तालाबंदी करेगी ।

आंदोलन में एनएसयूआई के  हेमंत पाल प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, मोनू तिवारी, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे,  विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला , जिला महासचिव गावेश साहू , विकाश पांडे ,रजत ठाकुर,शुभम शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष बांधे , अंकित बंजारे ,तनिष्क मिश्रा, हिमांशु तांडी, अभिनव बांधे आदि उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट