रायपुर

संत रविदास महासभा का भारत जोड़ो समाज जोड़ो अभियान
14-Jun-2024 8:45 PM
संत रविदास महासभा का भारत जोड़ो समाज जोड़ो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। रविदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बुधेश्वर सोनवानी ,बेदनाथ मेहरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि महासभा देश भर में भारत जोड़ो समाज जोड़ो अभियान के लोगो को संगठित कर रहें है। गुरु रविदास महासभा जो की प्रदेश के लाखो समाज से जुड़ा समाजिक संगठन है पिछले 10-12 वर्षो से समाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास की शिक्षाओं एवं विचारों को पूरे देश में पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है। उडिसा और विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर मतान्तरण एवं अन्य समाजिक कुरूतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

राजूलाल मिर्धा ने कहा हमारे राष्ट्रीय संगंठन गुरू रविदास विश्व महापीठ के मार्गदर्शन में महासभा छ.ग. की ओर से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के निति पर पीएम मोदी के नेतृत्व में बहूमत की सरकार बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी।

राजूलाल मिर्धा ने आगे कहा माननीय मोदी जी के कार्यकाल में गुरू रविदास के तीर्थ स्थिलो सागर मध्यप्रदेश रविदास पार्क भोपाल जन्म स्थल वाराणसी का समुचित विकास किया गया है। इससे पूरे रविदास समाज में उत्साह है।


अन्य पोस्ट