रायपुर

न्यू राजेन्द्र नगर के सूने मकान में चोरी नाबालिग ने की, 5.25लाख के जेवर जब्त
14-Jun-2024 4:00 PM
 न्यू राजेन्द्र नगर के सूने मकान में चोरी नाबालिग ने की, 5.25लाख के जेवर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। न्यू राजेन्द्र नगर इलाके के एक सूने मकान में चोरी करने वाले नाबालिग निकला । पुलिस ने उसे पकड़  चोरी किए गए सवा पांच लाख के 75 ग्राम सोना एवं 282 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिया है। आशादीप हास्पीटल के पास स्थित प्रार्थी के सुने मकान को बनाया था निशाना।*यह नाबालिग पूर्व में भी टिकरापारा से नक़बजनी के में  बाल सम्प्रेक्षण गृह माना में  सजा काट चुका है।

  उसने आशादीप हास्पीटल के पीछे न्यू राजेन्द्र नगर निवासी बृजेश चौधरी के घर सेंध मारी की थी। बृजेेश 4 जून को रात करीबन 09.00 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित अम्बिकापुर चले गया था। 10 जून  को  वापस आया तो  घर के मेन गेट का ताला बंद था किन्तु मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ था।घर के  कमरों में  आलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं नगदी रकम नही थे। इस रिपोर्ट पर  थाना राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।? इस दौरान चौधरी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। इसमें  लडका वहां  देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था द्य  उसे पकड़  कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी  स्वीकार किया।


अन्य पोस्ट