रायपुर

सूखा-गीला कचरा मिक्स दिया 2 होटलों, 1 डेयरी पर 3 हजार जुर्माना
14-Jun-2024 3:58 PM
सूखा-गीला कचरा मिक्स दिया  2 होटलों, 1 डेयरी पर 3 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून।  निगम के  जोन 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  फाफाडीह एवं देवेन्द्र नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कान्हा डेयरी देवेन्द्र नगर , होटल महाराजा, होटल जलाराम फाफाडीह के द्वारा सूखा एवं गीला कचरा मिक्स  दिये जाने पर  प्रत्येक से 1000 रूपये कुल 3 दुकानदारों से 3000 रूपये का जुर्माना वसूला। और  इनके संचालक को भविष्य में सूखा, गीला कचरा पृथक - पृथक देने की कड़ी समझाईश दी गई ।

निगम  आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार  निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।कलकचरा एवं गंदगी फैलाने  एवं दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।  उनसे दुकान में डस्टबिन रखने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में नियमित देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वस्थ और स्वच्छ स्मार्ट सिटी बनाने सहभागिता दर्ज करवाने अपील निरन्तर प्रतिदिन की जा रही है. इस क्रम में नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह कार्रवाई कर रही हैं।


अन्य पोस्ट