रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा के भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई।
नवा रायपुर में विधानसभा भवन सहित विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास का भी बन रहे हैं। बैठक में डिप्टी सीएम लोनिवि अरूण साव,मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी बैठक में उपस्थित रहे। पिछले सत्र में डॉ. सिंह ने कहा था कि वर्ष-25 का पहला बजट सत्र नए भवन में आहुत किया जाएगा। कांग्रेस शासनकाल में 2019 में भवन का शिलान्यास हुआ था। इसकी लागत 271 करोड़ है। डॉ. सिंह अब तक तीन बार निर्माण कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। बैठक के बाद डॉ. सिंह ने बताया अब तक 62 फीसदी स्ट्रक्चर का काम हो चुका है। शेष कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य की अब हर महीने समीक्षा करेंगे। पीडब्ल्यूडी ने अगले वर्ष तक निर्माण पूरा करने की जानकारी दी है। नया भवन सौर ऊर्जा से रौशन होगा।