रायपुर

दो सौ एकड़ का गजराज तालाब बनेगा पर्यटन स्थल
11-Jun-2024 6:31 PM
दो सौ एकड़ का गजराज तालाब बनेगा पर्यटन स्थल

कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन तैयार करने दिए निर्देश

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। बोरियाखुर्द में दो सौ एकड़ में फैले  बोरियाखुर्द टैंक (गजराज तालाब) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।विधायक मोतीलाल साहू और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कहा कि  गजराज तालाब को विकसित करने  ड्राइंग-डिजाइन तैयार किया जाए। तालाब के चारों ओर प्लांटेशन,जल संरक्षण और  साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि बांध के चारों ओर बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा व एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले गजराज बांध को विकसित किया जा रहा है।

तालाब के एक हिस्से में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए गए है। जिसे आक्सीजोन बनाया गया है। यहां लोगों की आवाजाही सुनिश्चित हो, इसके लिए  नेचर ट्रेल और ट्रैकिंग विकसित करने के निर्देश दिए है।


अन्य पोस्ट