रायपुर

केंद्रीय करों में से छत्तीसगढ़ को मिले 4761 करोड़ रूपए
11-Jun-2024 6:28 PM
केंद्रीय करों में से छत्तीसगढ़ को मिले 4761 करोड़ रूपए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी की राशि जारी की है। 10जून तक संग्रहित कुल 1.39 लाख करोड़ में छत्तीसगढ़ को 4761 करोड़ रूपए दिए गए हैं।

जून 2024 के महीने के लिए नियमित जारी की जाने वाली हस्तांतरण धनराशि के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। यह धनराशि चालू महीने में संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये की है। यह राज्य सरकारों को विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी लाने में सक्षम करेगी।

अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

जारी की गयी इस धनराशि के साथ, 10 जून, 2024 तक राज्यों को हस्तांतरित कुल राशि (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए) 2,79,500 करोड़ रुपये है।


अन्य पोस्ट