रायपुर

1 अप्रैल 12 तक के सभी अधिकारी-कर्मचारी को पुरानी पेंशन योजना में कई को संविदा नियुक्ति भी
11-Jun-2024 6:21 PM
 1 अप्रैल 12 तक के सभी अधिकारी-कर्मचारी को पुरानी पेंशन योजना में कई को संविदा नियुक्ति भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। 1 अप्रैल 12 तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाएंगे।निगम एमआईसी ने आज इसका प्रस्ताव पारित किया । इसे मंजूरी के लिए नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा।

 कांग्रेस के एक पार्षद के विरोध प्रदर्शन के बीच महापौर  एजाज ढेबर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। इसमें आयुक्त  अबिनाष मिश्रा, समेत सभी एमआईसी सदस्य सभी अधिकारी  उपस्थित रहे। ।

बैठक में 19 एजेंडों पर चर्चा कर  हुए संबंधित  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। 62 अधिकारी एवं कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति  राशि  5416087 रू. के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

 निराश्रित पेंशन योजना के सभी 259 और राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंशन योजना के  54  प्रकरणों को सर्वसम्मति से पारित किया ।

एमआईसी ने  सरस्वती  शाला नयापारा की रिकार्ड कीपर श्रीमती मंजू चौबे,  सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा को संविदा नियुक्ति  जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय एवं राजस्व उपनिरीक्षक  जगत नारायण पाण्डेय की संविदा  अवधि में वृद्धि  प्रस्ताव पर सहमति दी  ।

एमआईसी ने  80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र का वार्षिक संचालन व संधारण कार्य  मोटर कर्मशाला में 87 वाहन चालक, 2 मैकेनिक एवं 1 वेल्डर, 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर प्लेसमेंट के माध्यम से नियुक्ति पर सहमति दीआनंद नगर , गायत्री नगर, कविता नगर, जल विहार कचना क्षेत्र में नाला निर्माण की निविदा में मेसर्स अध्ययन बिल्डर्स से प्राप्त न्यूनतम दर 12.52 प्रतिशत कम एस.ओ.आर पर कुल व्यय राशि 3. 99 करोड़ 33 हजार 745  की स्वीकृति की पुष्टि की गई। एमआईसी ने रोड डिवाइडर आदि के सौंदर्यीकरण के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर  निर्देष दिये।


अन्य पोस्ट